Ajax Engineering IPO: GMP, Date, Price, आईपीओ में अप्लाई करें या नहीं?

अजाक्स इंजीनियरिंग आईपीओ (Ajax Engineering IPO) में 10 फरवरी, 2025 से 12 फरवरी, 2025 तक अप्लाई करने के लिए समय रखा गया हैं। इस आईपीओ का इशू साइज 1,269.35 करोड़ रुपए हैं, जिसका पूरा साइज 2.02 करोड़ शेयरों के साथ ऑफर फॉर सेल हैं। 

अजाक्स इंजीनियरिंग आईपीओ की लिस्टिंग 17 फरवरी, 2025 को बीएसई और एनएसई पर देखने को मिलेगी। इसका प्राइस ₹599 से ₹629 प्रति शेयर निर्धारित किया गया हैं, इसकी एक लॉट साइज़ में 23 शेयर शामिल हैं। इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों को एक लॉट निवेश करने के लिए ₹14,467 की न्यूनतम राशि की जरुरत पड़ेगी। आइये इस आर्टिकल में Ajax Engineering IPO के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। 

Ajax Engineering IPO

अजाक्स इंजीनियरिंग के बारे में पूरी जानकारी – Ajax Engineering IPO

जुलाई 1992 में स्थापित, अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड भारत में कंक्रीट उपकरणों का प्रमुख निर्माता हैं, जो मूल्य श्रृंखला में ठोस उपकरणों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती हैं। कंपनी ने 30 सितंबर, 2024 तक, मूल्य श्रृंखला के लिए 141 कंक्रीट उपकरण वेरिएंट विकसित किए हैं, जिन्हें पिछले दस सालों में 29,800 से अधिक इकाइयां बेची जा चुकी हैं।  

कंपनी ने स्व-लोडिंग कंक्रीट मिक्सर (SLCM), बैचिंग प्लांट, ट्रांजिट मिक्सर, बूम पंप, स्लिप-फॉर्म पेवर्स और 3D कंक्रीट प्रिंटर सहित एक विविध उत्पादों का पोर्टफोलियो विकसित किया है। वर्तमान में कंपनी के डिज़ाइन, इंजीनियरिंग और विकास टीम में 79 पूर्णकालिक कर्मचारी शामिल हैं, जो कुल कार्यबल का लगभग 15.96% हैं। 

30 सितंबर, 2024 तक, अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड की कर्नाटक में चार इकाइयां हैं, जो ओबाडेनहल्ली, गौरीबिदानूर और बशेट्टीहल्ली में स्थित हैं, ये इकाइयां अलग-अलग उत्पादों में विशेषज्ञता रखती हैं। कंपनी के पास भारत के 23 राज्यों में 51 डीलरशिप हैं, जो 114 टचप्वाइंट प्रदान करते हैं, जिनमें 51 मुख्यालय और 63 शाखाएं शामिल हैं और जिनमें 34 सेवा केंद्र के रूप में भी काम करते हैं।

Ajax Engineering IPO के बारे में जानकारी 

Ajax Engineering IPO10 to 12 February, 2025
Face ValueINR 1 per share
PriceINR 599 – 629 per share
Lot Size23 Shares
Total Issue SizeINR 1,269.35 Cr
Fresh issue0
Offer For SaleINR 1,269.35 Cr
Listing OnBSE, NSE
IPO RegistrarLink Intime India Private Ltd

Ajax Engineering IPO का लॉट साइज 

Ajax Engineering IPO का न्यूनतम लॉट साइज ₹14,467 आवेदन राशि के साथ 23 शेयर हैं। रिटेल निवेशक ₹1,88,071 राशि के 299 शेयरों के साथ 13 लॉट तक आवेदन कर सकते हैं।

ApplicationLotsSharesAmount
Retail Minimum123INR 14,467
Retail Maximum13299INR 1,88,071
S-HNI Minimum14322INR 2,02,538
B-HNI Minimum691587INR 9,98,223

Ajax Engineering IPO की फाइनेंसियल जानकारी 

Period Ended31 Mar 202431 Mar 202331 Mar 2022
Assets1,236.14 Cr966.73 Cr735.31 Cr
Revenue1,780.07 Cr1,172.57 Cr771.85 Cr
Profit After Tax225.15 Cr135.9 Cr66.21 Cr
Net Worth917.96 Cr713.8 Cr578.27 Cr
Reserves and Surplus906.52 Cr702.36 Cr575.41 Cr
Total Borrowing6.23 Cr10.14 Cr7.16 Cr


Ajax Engineering IPO GMP

अजाक्स इंजीनियरिंग आईपीओ की ग्रे मार्किट प्रीमियम में GMP लगभग 5 – 6 प्रतिशत चल रही हैं। किसी भी आईपीओ में GMP के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि आईपीओ में अप्लाई करने के लिए उसके फाइनेंसियल के बारे में जानकारी, प्राइस, कंपनी के भविष्य के प्लान और कंपनी आईपीओ के पैसे का क्या करने वाली हैं आदि के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही किसी भी आईपीओ में अप्लाई करने के बारे में सोचना चाहिए। 

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूँ, कि आपको अजाक्स इंजीनियरिंग आईपीओ के बारे में काफी जानकारी प्राप्त हुई होगी। इस आर्टिकल में आईपीओ के Price, GMP और इसके फाइनेंसियल के बारे में बिस्तार से जानकारी दी गई हैं। यह आर्टिकल आपको किसी भी आईपीओ में अप्लाई करने के लिए नहीं कहता हैं। इस आर्टिकल  के माध्यम से आपको आईपीओ के बारे में शिक्षा देना हैं। 

1 thought on “Ajax Engineering IPO: GMP, Date, Price, आईपीओ में अप्लाई करें या नहीं?”

Leave a Comment