Dr Agarwals Healthcare IPO: GMP, Date, Price, आईपीओ में अप्लाई करें या नहीं?

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर आईपीओ (Dr Agarwals Healthcare IPO) में 29 जनवरी, 2025 से 31 जनवरी, 2025 तक अप्लाई करने के लिए समय रखा गया हैं। इस आईपीओ का इशू साइज 3,027.26 करोड़ रुपये हैं, जिसका 300 करोड़ रुपये फ्रेश इशू और 2,727.26 करोड़ रुपये बिक्री हेतु प्रस्ताव रखा गया हैं। 

इस आईपीओ की लिस्टिंग 5 फरवरी, 2025 को बीएसई, एनएसई पर देखने को मिलेगी। इसका प्राइस ₹382 से ₹402 प्रति शेयर निर्धारित किया गया हैं, इसकी एक लॉट साइज में 35 शेयर शामिल हैं। रीटेल निवेशकों को इस आईपीओ में एक लॉट निवेश करने के लिए  ₹14,070 की न्यूनतम राशि की जरूरत पड़ेगी। आइये Dr Agarwals Healthcare IPO के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

Dr Agarwals Healthcare IPO

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर के बारे में पूरी जानकारी

डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर लिमिटेड की स्थापना 2010 में की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य नेत्र से सम्बंधित सेवाओं की श्रृंखला प्रदान करता हैं। इन सेवाओं में मोतियाबिंद और अपवर्तक सर्जरी, परामर्श, निदान, गैर-सर्जिकल उपचार और ऑप्टिकल उत्पादों, कॉन्टैक्ट लेंस और अन्य सहायक उपकरणों की बिक्री शामिल हैं।  

डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर लिमिटेड के अनुसार 30 सितंबर, 2024 तक 737 डॉक्टर मरीजों की देखभाल कर रहे थे। इस समय के दौरान कंपनी ने 2.13 मिलियन मरीजों को सेवा प्रदान की और साथ ही में 220,523 सर्जरी भी की। अंतिम छह महीनों में कंपनी के डॉक्टरों के द्वारा 1.15 मिलियन रोगियों की सेवा और 140,787 सर्जरी की हैं। 

कंपनी के द्वारा मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा उपचार प्रदान की जाती हैं, जैसे छोटी चीरा वाली मोतियाबिंद सर्जरी, फेकोइमल्सीफिकेशन, रोबोटिक मोतियाबिंद सर्जरी और चिपके हुए इंट्राओकुलर लेंस उपचार आदि। इसके अलावा यह कंपनी आंखों की अपवर्तक त्रुटियों को ठीक करती हैं, जिससे व्यक्तियों को चश्मे और कॉन्टैक्ट लेंस की आवश्यकता कम करने या खत्म करने में मदद मिलती है। 

इसके साथ ही कंपनी आंखों की बीमारियों के लिए अन्य सर्जिकल उपचारों की सेवा प्रदान करती हैं, जैसे सर्जिकल रेटिनल उपचार, कॉर्निया प्रत्यारोपण और पिनहोल प्यूपिलोप्लास्टी, ऑकुलोप्लास्टी और ग्लूकोमा और पर्टिगियम के उपचार आदि। 

डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर लिमिटेड 14 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 117 मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों में 193 सुविधाओं केंद्रों के माध्यम से मरीजों को सेवा प्रदान करती हैं।  

Dr Agarwals Healthcare IPO के बारे में जानकारी 

Dr Agarwals Healthcare IPO Date29 to 31 January, 2025
Face ValueINR 1 per share
PriceINR 382 – 402 per share
Lot Size35 Shares
Total Issue SizeINR 3,027.26 Cr
Fresh issueINR 300.00 Cr
Offer For SaleINR 2,727.26 Cr
Listing OnBSE, NSE
IPO RegistrarKfin Technologies Limited

Dr Agarwals Healthcare IPO का लॉट साइज 

Dr Agarwals Healthcare IPO का न्यूनतम लॉट ₹14,070 आवेदन राशि के साथ 35 शेयर हैं। रीटेल निवेशक ₹1,96,980 राशि के 490 शेयरों के साथ 14 लॉट तक आवेदन कर सकते हैं।

ApplicationLotsSharesAmount
Retail Minimum135INR 14,070
Retail Maximum14490INR 1,96,980
S-HNI Minimum15525INR 2,11,050
B-HNI Minimum722,520INR 10,13,040

Dr Agarwals Healthcare IPO की फाइनेंसियल जानकारी 

Period Ended30 Sep 202431 Mar 202431 Mar 202331 Mar 2022
Assets3,393.41Cr2,752.82 Cr1,825.17 Cr1,026.13 Cr
Revenue837.94 Cr1,376.45 Cr1,031.49 Cr713.78 Cr
Profit After Tax39.56 Cr95.05 Cr103.23 Cr43.16 Cr
Net Worth1,502.67 Cr1,337.68 Cr627.83 Cr212.34 Cr
Reserves and Surplus1,509.11 Cr1,365.86 Cr652.63 Cr236.27 Cr
Total Borrowing373.68 Cr387.79 Cr356.18 Cr290.18 Cr

Dr Agarwals Healthcare IPO GMP

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर आईपीओ की ग्रे मार्किट प्रीमियम में GMP लगभग 3 प्रतिशत चल रही हैं। किसी भी आईपीओ में GMP के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि आईपीओ में अप्लाई करने के लिए उसके फाइनेंसियल के बारे में जानकारी, प्राइस, कंपनी के भविष्य के प्लान और कंपनी आईपीओ के पैसे का क्या करने वाली हैं आदि के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही किसी भी आईपीओ में अप्लाई करने के बारे में सोचना चाहिए। 

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूँ, कि आपको डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर आईपीओ के बारे में काफी जानकारी प्राप्त हुई होगी। इस लेख में आईपीओ के Price, GMP और इसके फाइनेंसियल के बारे में बिस्तार से जानकारी दी गई हैं। यह लेख आपको किसी भी आईपीओ में अप्लाई करने के लिए नहीं कहता हैं। इस लेख के माध्यम से आपको आईपीओ के बारे में जानकारी देना हैं, न कि आईपीओ अप्लाई करना


1 thought on “Dr Agarwals Healthcare IPO: GMP, Date, Price, आईपीओ में अप्लाई करें या नहीं?”

Leave a Comment